कहानी - *रक्षाकवच*
एक गाँव की विकास खंड अधिकारी के रूप में राधा की नियुक्ति एक छोटे से कस्बे में हुई। अधिकारी होने के नाते राधा को अकसर गाँव के दौरे करने के लिए देहात में जाना होता था। एक दिन ऐसे ही किसी गाँव की और जा रही थी कि रास्ते में एक महिला दिखी जो अपनी बच्ची को पीटती जा रही थी और खुद भी रोती जा रही थी। मामला कुछ समझ नहीं आया तो राधा ने ड्राइवर को बोल गाड़ी साइड में रोकने को कहाँ। वो गाड़ी से उतरी और उस महिला की ओर बढ़ीं। अफसरी लिहाज़ से थोड़ा कड़क आवाज में राधा ने पूछा-क्यो पीट रही हो इस लड़की को?? महिला पीटना छोङ वही जमीन पर बैठ कर रोने लगी। बोली - क्या बताए, इस लड़की का दिमाग ही फिर गया है। बोल रही हैं पढ़ने नहीं जाएगी। मेरे साथ काम करने जाएगी..गुलामी करने... ।। हम क्या कम है दुनिया कि गुलामी करने को। । इसका बापू तो इसको मेरे गले बांध पहले ही मर गया। ये पढ़ लिख ले तो मैं भी चैन से मर तो सकूँगी।......
मुझे मीटिंग में लेट हो रही थी तो मेरे ऑफिस में आकर मिलने और उसे समझाने का आश्वासन दिया। गाड़ी में आकर बैठी तो मेरे सामने अपने माँ - बाप का चेहरा सामने आया। पिता जी अपने भाई बहनों में सबसे छोटे थे। पिता जी को छोङ उनके सभी भाई किसी न किसी सरकारी नौकरी में लगे हुए थे। पिता के हिस्से में आजीविका के नाम पर खेत- खलिहान का काम ही आया था। सब भाई के नौकरी में होने और पिता का खेती करने के कारण रहन - सहन और खानपान में अच्छा खासा अंतर था। किसी भी पारिवारिक कार्यक्रम में माँ चूल्हे और बर्तनों के ढेर के पास बैठी नज़र आती। कभी सबके लिए रोटियाँ बनाती, कभी चाय बनाती। रसोई से बाहर क्या हो रहा है देखने की फुरसत ही नहीं आती। चौके चूल्हे का काम निपटाकर बर्तनों के ढेर को साफ करती नज़र आती। वहीं बड़ी ताईयाँ अच्छे कपड़े और गहने पहने औरतों के बीच में बैठी गप्पे लगाती हुई दिखाई देती। मैंने माँ के पास कोई अच्छा गहना पहने भी नहीं देखा ।गहने के नाम पर काले मोतियों में एक सोने का ताबीज जैसा पैंडल लगा एक नेकलेस था। एक दो जोड़ी अच्छे कपड़े थे वो ही किसी न किसी कार्यक्रम में अदल-बदल कर पहन लेती और फिर धोकर अंदर संदूक में रख देती।
कार्यक्रम के बाद जब घर आती तो मुझसे पूछती राधा कार्यक्रम में क्या और कैसे हुआ? मैं जानती थी वो कार्यक्रम में शामिल होती हुई भी सब से अंजान कामों में जुटी रहती थी। मेरी बाल बुद्धि में जैसे समझ आता उन्हें समझा देती।
धीरे धीरे बड़ी हुई तो इस अन्तर को और गहराई से महसूस किया। किसी भी ताई को थोड़ी सी दिक्कत होती तो मुझे घर के कामों के लिए बुला लेती। किसी के यहाँ झाड़ू पोंछा करने के लिए तो किसी के यहाँ शरीर की तेल मालिश करने। माँ को धीरे धीरे मेरा ताईजी के घर काम पर बुलाया जाना खलने लगा। वो बापू से कहती थी मैं क्या कम हूँ उनकी गुलामी करने के लिए जो मेरी फूल जैसी बच्ची को घर के कामों के लिए बुला लेती हैं। इससे तो अच्छा है मैं अपनी बच्ची को पढ़ने के लिए भेजू। माँ चाहती थी भाई तो पढ़ नहीं पाया। मैं पढ़ लिख कर इतना जरूर करूँ कि आगे भविष्य में किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े। मेरे स्कूल में दाखिला होने की बात जब ताईजी को पता चली । ताईजी ने इस पर माँ को खूब सुनाया - "लड़की जात है। कहाँ पढ़ने भेज रही है। कुछ ऊँच- नीच हो गयी तो तुम्हारे साथ - साथ हम भी कही मुँह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे। वैसे भी पढ़ कर कौनसी नौकरी करवानी है। लड़की को घर में रख कर अभी से काम में लगा दो। आगे चलकर ठीक - ठाक घर में ब्याह हो जाएगा.....
माँ ज्यादा तो क्या बोलती । इतना बोल पाई कि "बेटी को पढ़ाना है चाहे कुछ भी हो। वो आगे दर - दर की ठोकर नहीं खाये। दो अक्षरों का ज्ञान होगा तो कम से कम अपना पेट अच्छे से पाल लेगी। किसी की जीवन में गुलामी नहीं करनी पड़ेगी। जैसी हमें करनी पड़ रही है...... ताईजी गुस्से में बौखला उठी। देखती हूँ कैसे पढ़ेगी!!
अपने माँ- बाप के मैं और मेरा भाई दो ही बच्चे थे। भाई मेरे से बड़ा था लेकिन उनका पूर्ण मानसिक विकास नहीं हो पाया। पूरे बीस साल के होने पर भी उनकी बुद्धि एक तीन - चार साल के बच्चे जितनी थी। ऐसा भाई के साथ क्यों हुआ ये तो नहीं पता चल पाया। माँ पिता ने डॉक्टर से मिलकर इलाज भी करवाया। आखिर में डॉक्टर ने माँ पिताजी को 'कोई आनुवांशिक या जन्म की विकृति रही होगी' इस सच के साथ बच्चे को स्वीकार करने की सलाह के साथ घर भेज दिया। बताया कि अब इस बच्चे का मानसिक विकास संभव नहीं है। मैं जब भी उन को देखती थी एक अजीब सी दया आती। माँ पिता के जीवन में तो मानो कहर ही टूट गया था।
एक दिन माँ बड़े गुस्से में घर आयी। मैं पढ़ रही थी।
भाई भी पास वाले कमरे में बैठा टीवी देख रहा था। माँ के हावभाव से समझ गया मामला कुछ ठीक नहीं है तो टीवी बंद कर के वही बैठ गया। आज माँ ताई के यहाँ से ही गुस्से में आयी थी। तभी पिताजी भी खेतों से आ गए और माँ से चाय बनाने को बोला। माँ बड़बड़ाते हुए ही चाय बनाने लगी।चाय बना थोड़ी देर में बापू के सामने रख दी। खुद भी वही पास में बैठ गयी। बापू ने चोर नज़र से उसकी ओर देखा और होलै से चाय का ग्लास हाथ में ले लिया।
धीरे से पूछा - क्या हुआ राधा की माँ। माँ सोच में डूबी हुई थी, बापू के पूछते ही बोली -हमारी तो तकदीर् ही ऐसी है जीवन में दुःख ही देखते आये है और ऊपर से पैसे वाले अपने सगे लोग ही धौंस जमा जाते हैं। कह वो रोती हुई दुपट्टे से आँसू पोछने लगी । बापू पूछ बैठे -किसने और क्या कह दिया ?? माँ -और कौन कहेगा। जब घर के ही लोग जीते हैं तो......बापू - क्या बात हुई? कुछ बताओगी या पहेली बनाती रहोगी?? माँ ने पिता को आज जो कुछ हुआ सब एक साँस में सुनाना शुरू किया -
माँ -आज दोपहर को जेठानी जी ने हमें बुलाया और बोली एक रिश्ता लाये हैं तुम्हारी राधा के लिए।......मैंने बोला अभी राधा बारहवीं में है। इतनी जल्दी कैसे सोच सकते हैं!!!! तब वो बोली -राधा की माँ मेरे मायके की तरफ से रिश्ता आया है। घर में गाड़ी, एसी सब सुख - सुविधा है। बस लड़का तलाकशुदा है और उसके लिए एक सुशील लड़की चाहिए। हमारी राधा ठाठ करेगी। माँ - क्या बात कर रही हो जिठानी जी। तलाकशुदा लड़के को मैं अपनी फूल सी बच्ची कैसे दे दूँ। कुछ तो ख्याल करो आप। राधा आपकी भी बेटी जैसी ही है।
जेठानी -राधा की माँ तुम भाग्यशाली समझो जो मेरे मायके वाले राधा के लिए रिश्तें की मंजूरी भेज रहे हैं। तलाकशुदा है इसीलिए वरना वो तो तुम्हारी औकात से बाहर का रिश्ता है। कहाँ वो पैसे वाले लोग और कहाँ तुम... बड़े लोगों में उठना बैठना उनका है। सोच लो.... एक बार हाथ से निकल गया तो बाद में सोचते रह जाओगी।
माँ - जेठानी जी, अभी राधा बाहरवी में पढ़ रही हैं। सिर्फ सोलह साल की है। अभी से रिश्ता तय कर देने से बच्ची का क्या होगा। सोच कर ही रुंह कांप जाती है।
जिठानी - "राधा की माँ सोच लो। एक बार मेरे मायके का रिश्ता ठुकरा दिया तो मुझसे आगे किसी तरह की मदद की उम्मीद मत करना।... तुम्हारा तो बेटा भी सहारा बनने की बजाय बोझ ही बना बैठा है। काम तो हम ही आएंगे। हम से तोड़ लिया तो निभा नहीं होगी!!!!" कहते ही उनकी कुटिल हंसी उनके चेहरे पर फैलने लगी।
माँ बोली मेरा मन तो हुआ कह दूँ - हाँ हँस लो हमारे फूटे कर्मो पर। आप सब दो दो स्वस्थ बेटो की माँ बनी और पति की सरकारी नौकरी पर इतरा रही हो। . . . . . . भूल गए हम भी इंसान ही हैं। ....क्या करती राधा के बापू जिठानी जी ने सगुन का नारियल पकड़ा दिया। पिताजी - राधा की माँ तुम एक लड़की की माँ हो। सबसे पहले ये पूछना चाहता हूँ तुम्हें ये रिश्ता करना है? माँ- मन तो नहीं है राधा के बापू!!! लेकिन करे तो क्या करे! हमारा इतना कर्ज़ भी उधार है उन का। कही नाराज़ होकर हंगामा कर दिया तो कहाँ से देंगे।
बापू ने कुछ सोचकर उठे और दूसरे कमरे में गए। आकर माँ से कहाँ - "राधा की माँ चाय पी लो और तैयार हो जाओ। फिर चलते हैं...!!
माँ -कहाँ जाना है?"
बापू - तुम्हारे मन का भार कम करने। और अपनी जिंदगी का कर्ज़ चुकाने। ये मेरे हिस्से के खेत का कागज़ है । इसको देकर कर्ज़ चुका देंगे। अपनी बेटी की जिंदगी इतनी सस्ती नहीं है कि कोई भी खरीद लेगा। हमारी बेटी है तो आखिरी फ़ैसला भी हमारा ही होगा।" माँ ने बापू के चेहरे को देखा तो उसकी आँखों में भी चमक आ गयी। माँ उठी। अंदर कमरे से वो शगुन का नारियल उठाया और बापू के पास आई। दोनों एक साथ अपनी बेटी का रक्षाकवच बनने चल पड़े। उसी दिन के बदौलत आज राधा समाज का रक्षाकवच बनने की ओर अग्रसर थी।

No comments:
Post a Comment