कहानी - रिश्तों का फ़र्ज़
डॉ. स्नेहा का इस साल एमबीबीएस के फाइनल एग्जाम का रिजल्ट आ गया था। उसके सभी साथी आगे के सुनहरे भविष्य पर विचार कर रहे थे। कोई प्राइवेट प्रैक्टिस करने की बात करता है तो कोई गर्वमेंट क्षेत्र में जाने की बात। कुछ तो साथी डॉक्टर से शादी कर के एक साथ क्लिनिक खोलने पर भी विचार कर रहे। एमबीबीएस की डिग्री ही ऐसी है कि उसको करने के बाद हर कोई सुनहरे सपने देखता ही हैं। सबकी सोच के विपरीत स्नेहा ने अपनी नौकरी की पोस्टिंग गाँव में करवाई। सबको बड़ा आश्चर्य हुआ। शहर में एक डॉ. के लिए आमदनी के अनेक स्रोत होते हैं। गाँव मे उतना अवसर नहीं मिलता।
गाँव के अस्पताल में आज उसने पहला कदम रखा। कल ही उसकी पोस्टिंग इस गाँव में हुई है। गाँव में पिछले कई सालों से कोई डॉक्टर नहीं आया था। सब इलाज के लिए दूर एक प्राइवेट अस्पताल जाते थे। स्नेहा ने खुद इस गाँव को चुना था। जिसके पीछे एक राज था। ये वही अस्पताल है जहाँ उसका जन्म हुआ और उसकी माँ ने उसे पैदा करते ही दम तोड़ दिया। उसका बचपन बाकी बच्चों की तरह सामान्य नहीं रहा था। जब स्नेहा पैदा हुई उसी दिन प्रसव पीड़ा से ही उसकी मा की साँसे थम गयी थी। एक तो लड़की और उस पर अपनी माँ को जन्म लेते ही निगल जाने वाली बात का आक्षेप लगा। उस बच्ची को न जाने कौन से गुनाह की सज़ा मिली। दादी ने उसे अपशकुनी मान कर उसे छुआ तक नहीं। बस एक बुआ थी जो घर में विधवा होने के कारण यही रहती थी। विधवा कोटे से उसे स्कूल की नौकरी मिल गयी थी। उसने स्नेहा को थाम लिया।
जैसे तैसे उसको घर तो ले आये लेकिन दो ही महीने बाद उसके पिता का दूसरा विवाह कर दिया गया। सौतेली माँ को भी स्नेहा फूटी आँख पसंद नहीं आती। इस घर में बुआ के बाद सिर्फ दादा ही थे जो उस बच्ची का चेहरा देखते तो आँख में उस आभागी के लिए आँसू आ जाते थे। दादी के खौफ और डर की वजह से दादा ने भी अपना प्यार कभी जगजाहिर नहीं होने दिया।
उसकी सौतेली माँ के भी बच्चे हुए ऐसे में स्नेहा के लिए उस घर में कोई खास महत्व नहीं रह गया था। उसके हिस्से में दो वक्त की रूखी सुखी रोटी ही नसीब आती गयी। और कपड़ों के नाम पर साल में एक आधे पुराने दे दिये जाते थे। समय के साथ स्नेहा बड़ी होती गयी।
स्नेहा एक मिलनसार और बेहद मीठी बोलने वाली लड़की थी। पढ़ने में भी काफी कुशाग्र थी। वो सरकारी स्कूल में पढ़ने जाती। उसके छोटे भाई बहन पब्लिक स्कूल में जाते। स्नेहा को इस बात से कोई शिकायत नहीं थी। स्कूल से आने के बाद वो घर के कामकाज़ में भी मदद करती थी। उसको अपने छोटे भाईयों से लगाव भी था।
उसकी सारी खूबियाँ उसकी माँ के लिए आँख की किरकिरी बनी हुई थी। उसका बस चलता तो वो स्नेहा को घर से निकाल देती। लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकी। आखिर उसने एक उपाय सोचा। स्नेहा का छोटी उम्र में विवाह करने के लिए घर वालों के खिलाफ दबाव बनाया। स्नेहा के पिता और दादी को कोई ऐतराज़ नहीं था। उसके दादा ने दबी जुबाँ से मना भी किया तो उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। बस एक बुआ थी। वो खुद महिला होने के नाते परिवार पर आश्रित थी। उनका मन स्नेहा के प्रति लगाव रखता था। लेकिन घर में उनकी एक नहीं चलती थी।
ऐसे में जब स्नेहा के लिए रिश्तें देखे जाने लगे तो उनको बड़ी चिंता हुई पर कहे तो किसको कहे!!!!
आखिर एक दिन अपने पिता से मौका देख कर बोला-" स्नेहा का कच्ची उम्र में विवाह करना ठीक नहीं है पिता जी, उसकी जिंदगी खराब हो जाएगी।"
"ह्म्म्म, सही कह रही हो। लेकिन तुम्हारी माँ और भाभी के आगे मेरी कौन सुनेगा। मुझे तो उस बिन माँ की बच्ची पर बड़ी दया आती है। अभी तेरह साल की उम्र हुई है और ये लोग उसे कुंए में धकेलकर जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं।..... "
"ऐसे में क्या किया जाए, तुम ही बताओ।" दादा जी के आँखों में पानी तैरने लगा।
पिता जी, स्नेहा को इस नरक से दूर भेजना होगा।.. यहाँ रही तो हम कुछ नहीं कर सकते।.... "बुआ ने जवाब में कहा।
दादा जी को एक उपाय सूझा बोले मेरे एक दोस्त है। जिसके बच्चे बाहर पढ़ते हैं क्यो न उससे बात करू कुछ उपाय हो सके और कोई रास्ता निकले। बुआ ने कहा जो करना है जल्दी करे।
दादा जी ने दोस्त से बात की और अपनी असहाय स्थिति का हवाला भी दे दिया। दोस्त ने स्नेहा को दूर बोर्ड में किसी हॉस्टल में रख कर पढ़ाने की सलाह दी।
बुआ और दादा जी ने बिना घर पर बताए स्नेहा का एडमिनशन करवा कर किसी बहाने से उसे भेज दिया। स्नेहा अपनी नयी दुनिया में आ गयी। हॉस्टल में रह कर पढ़ने लगी। यहाँ आने के बाद वो कभी घर नहीं गयी। साल में एक दो बार बुआ उसको देखने आ जाती थी बस।
समय के साथ वो समझदार और बड़ी होती गयी।आगे चल कर मेडिकल कॉलेज में वजीफे के साथ एडमिशन हुआ। मेडिकल के पाँच साल के दौरान उसके दादा जी की मृत्यु हो गयी। बुआ भी बीमार रहने लगी।
उसके पिता और सौतेली माँ को उसके होने न होने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता था। उनके लिए तो वो तभी मर गयी थी जब वो घर से पहली बार पढ़ने बाहर गयी थी।
इन पांच साल में उसकी पढ़ाई चलती रही थी।
आज वो उसी गाँव के अस्पताल के प्रांगण में खड़ी थी।
.
.
कुछ दिनों बाद हॉस्पिटल में एक क्रिटिकल केस आया। एक आदमी के साथ महिला आयी हुई थी। उनका एक बच्चे का ऑपरेशन करना था। प्राइवेट हॉस्पिटल में उसके लिए 15-20 लाख का खर्चा बताया तो वो सरकारी अस्पताल में आये। साथ में उनकी दादी भी आयी थी रोती बिलकती। डॉक्टर ने बताया कि आपको अपनी बारी आने तक रूकना होगा। पहले से ही बहुत सारे मरिज़ो की लाइन लगी है। तभी डॉक्टर स्नेहा अपने केबिन की ओर जाते हुए उसकी नज़र उस परिवार पर पड़ी। उसने अपनी दादी और पिता को पहचान लिया था। उसने नर्स से फाईल मंगवाई और केस देखने लगी। केस काफी क्रिटिकल था। एक बार तो मन में आया वो चाहे तो इस केस को न लेकर अपना पुराना मन का बदला ले सकती हैं। तभी उस भीड़ में वो महिला केबिन में आयी और स्नेहा से हाथ जोड़ कर कहने लगी। बेटी मेरे बच्चे की जान बचा लो। मेरा एकलौता बेटा है.... उसने सब ठीक होने का आश्वासन दिया।
उसने वो केस अपने हाथ में लिया। सर्जरी हुई। उस बच्चे की जान बच्चा ली गयी। दो दिन के बाद घर जाने की छुट्टी दी। डॉ. स्नेहा ने उनका सारा बकाया पता कर के सूचना कहलवा दी की वो उन लोगों से कोई फीस का पैसे नहीं ले। बकाया बिल मेरे पास भिजवा दे। नर्स ने बिल लाकर डॉ. स्नेहा को साइन करवाने आयी। नर्स ने पूछ लिया - " मैम आपके रिश्तें में कुछ लगते थे क्या??
डॉ. स्नेहा ने रूक कर नर्स को देखा और बोली हाँ। नर्स के जाने के बाद मन ही मन में कहाँ - आसान तो नहीं होता किसी भी रिश्तों को परिभाषित करना। फिर भी आज उनकी बेटे की जान लौटा कर एक डॉक्टर होने के साथ साथ बेटी होने के अपने फ़र्ज़ को भी अदा किया।

© डॉ. संतोष विश्नोई, सहायक प्रोफेसर, कॉलेज शिक्षा, दिल्ली-एनसीआर