एक दिन की बात है मैं दिल्ली स्थित महरौली में थी, घर आने के लिए कैब बुक थी लेकिन ट्रैफ़िक के कारण उसे आने में थोड़ा समय लग रहा था, प्यास लग रही थी मैं पास ही एक दुकान पर गई और पानी का बोतल खरीद कर पानी पी रही थी, तब पास के एक मेडिकल स्टोर पर कुछ आवाज सुनकर मेरा ध्यान उधर चला गया। एक वृद्ध महिला उनसे कुछ दवाई माँग रही थी लेकिन वो भीड़ होने के कारण उसको हटने के लिए बोल रहा था। वो महिला ने वहाँ से हटकर इधर-उधर देखा और मेरी तरफ आकर बोली- 'इस डायरी पर जो नंबर लिखा है उस पर बात करवा दोगी बेटी?
मैंने उनके हाथ से डायरी ली तो उसमें 2 नंबर लिखे देखकर पूछ लिया कौन सा वाला नंबर लगाऊँ?
उन्होंने कहा इसमें मेरी बेटी का नंबर है उस पर लगा दो।
मैंने एक नंबर डायल करके रिंग जाने पर फोन उन्हें दे दिया। फोन उठा तो उधर से किसी आदमी के हैलो' करने की आवाज आई। महिला ने जवाब मे कहा - 'बेटा हम अम्मा बोल रहे हैं।
उस पुरुष ने आगे कुछ नहीं सुना और गुस्से में बोला, अम्मा तुम हमें काहे फ़ोन किये हो, दिमाग खराब मत करो मेरा, अपना काम कर रहे हैं, फोन रखो...
महिला ने लगभग घबराते हुए जवाब दिया, 'बेटा वो वो किसी और के नंबर से फोन कर रहे हैं शायद मैडम ने गलत नंबर मिला दिया। मैं तो रेनू के न. पर फोन कर रही थी। हम कहाँ इतने पढ़े लिखे हैं... जवाब पूरा सुने बिना ही आदमी ने कहा, 'उस मैडम से मेरी बात करवा दो।'
उस महिला ने फोन मेरी तरफ बढ़ा कर बोली मेरा बेटा है। गलती से उसके नंबर पर फोन कर दी हो तो गुस्सा हो गया है एक बार बात कर लो।'
मैंने- 'हैलो, जी कहिए!'
पुरुष- हैलो मैडम ये हमारी अम्मा है, अनपढ है। फलतू मेरा दिमाग खराब करेगी... इसकी बेटी के नंबर पर फोन कर दो आप... कहकर फोन रख दिया।
मैंने उस महिला की तरफ देखा उसकी आँखो मे आँसू डबडबा रहे थे... किसी तरह से उनको पोंछकर जैसे सफाई देते हुए बोली, 'बेटा है... कानपुर रहता है अपनी बीवी बच्चों के साथ। मुझसे थोड़ा नाराज है...
"किस बात से नाराज़ है आंटीजी।" अनायास ही मैंने पूछ लिया।
महिला- बहुत छोटे थे जब इनके पापा नही रहे। मैंने इनको मेहनत मजदूरी करके पढ़ने भेजा। लड़की को 10 पढ़ा कर शादी कर दी, लेकिन बेटे को तेरह तक(स्नातक) की पूरी पढ़ाई करवाई। बेटे की शादी की तो मैं उनको खटकने लगी। थोड़े दिनों बाद वो अपने परिवार को लेकर बहू के मायके वाले शहर में जाकर बस गया। तब से वो बात नही करता। कहता है तुम अनपढ गंवार हो... बात करके दिमाग खाती हो..। लगा जैसे अचानक मन मे दबा दु:ख आनायास ही उनके होंठों पर आ गया।
मैंने पूछा 'आप मेडिकल स्टोर पर क्या कर रही थी?'
महिला - ये पास में जो टीबी हॉस्पिटल है उसमें मेरी बेटी भर्ती है डॉक्टर ने कुछ दवा लिख कर दिया है वह अस्पताल में नहीं मिली तो मेडिकल स्टोर में लेने आ गई। मेरे पास सिर्फ डेढ़ सौ रुपए हैं। मेडिकल स्टोर वाला बोल रहा है कि 10 दिन की दवा के 300 है, मैं उसको 2 दिन की दवा देने के लिए बोल रही थी पर उसने देने से मना कर दिया। 2 दिन के बाद अस्पताल में दवाई आ जाएगी तो फ्री मे मिल जाएगी, लेकिन 2 दिन के लिए तो दवा खरीदनी पड़ेगी। मेरे पास अभी इतने पैसे नहीं है की 10 दिन की ले लूँ...
बेटी अस्पताल में है तो उसको बता कर कमरे पर जाऊ कुछ पैसे लाने... बस से जाउंगी तो भी लगभग आने मे 3 घंटे लगेगे... इसलिए बेटी को फोन करके बता दे रही थी।
मैंने फिर दूसरा नंबर मिला कर दे दिया इस बार उनकी बेटी को फोन लगा। उन्होंने बोला रेनू हम कमरे पर जा कर आ रहे हैं थोड़ी देर में आ जाएंगे तुम चिंता मत करना।
वो जाने लगी तो मैंने पूछा कितनी दूर है आपका घर?
महिला - 'बिटिया कमरा किराए पर लिया है, घर नहीं है यहां।दिल्ली में बेटी का इलाज करने आए हैं, डेढ़ महीना हो गया उसको अस्पताल में भर्ती हुए। टीबी के कारण उसके ससुराल वालों ने उसको निकाल दिया।
मैंने कहा- "आन्टी जी आप कहाँ इतनी दूर जायेंगे... रूकिए।"
कह कर उनके साथ उस मेडिकल स्टोर से उनको जो दवाई चाहिए थी दिलवा दी। वो लेने से मना करती रही... आपसे कैसे लें... आपको जानते भी नही, पैसे कैसे लौटायेंगे...
मैंने कहा - आप अपना आशीर्वाद और दुआ दे दीजियेगा... भगवान ने चाहा तो जल्द ही आपकी बेटी ठीक होकर घर आ जाएगी...। कुछ पैसे उनके हाथों मे थमा दिए।
इतने में मेरी कैब आई और मैं उसमे बैठ कर चली गयी। वो अम्मा मुझे जाते हुए देखती रही।
पहली बार उस दिन कैब का इतना देरी से आना खराब नही लगा। मन कुछ हल्का, कुछ भारी सा लग रहा था।
ख़ैर तब मसरूफियत में मैं इस किस्से को भूल गईं।
लगभग 6 महीने बाद मेरे पास एक अजनबी न. से कॉल आया।
एक महिला- 'हैलो' दीदी हम उस अम्मा की बेटी बोल रहे हैं जो एक बार मेहरोली हॉस्पिटल के पास मिले थे... आपने कुछ पैसे और दवाई दी थी...
मैंने- हाँ याद आया, कैसी हो आप और आपकी अम्मा कैसी है?
लड़की - दीदी अम्मा तो नही रही लेकिन जाते हुए बोली बेटा उस दीदी को पैसे जरूर वापस लौटना जिन्होंने मुझे जरूरत के समय पैसा दिया। अम्मा ने कभी किसी के आगे हाथ नही फैलाए। पापा के जाने के बाद भी... जरूरत मे जहाँ अपने लोग साथ छोड़ देते है वहाँ आपने मदद की...
इसके बाद मेरे कान कुछ सुन नहीं सके... बस अम्मा का चेहरा आँखो के सामने आने लगा।
तभी
.
.
हैलो
हैलो दीदी
मै- हाँ कहो रेनू
दीदी आपको मेरा नाम पता है।
मैं - 'हाँ आन्टी जी ने बताया था'
रेनू- 'अच्छा दीदी हम आपको पैसे paytm कर दे...'
मै- नहीं रेनू वो तुम अपने पास रखो अम्मा का आशीर्वाद है वो.... उसके बाद उसने कुछ नहीं कहा और फोन रख दिया।
मुझे बाद मैं अम्मा के रूप मे एक मेहनती और स्वाभिमानी महिला का चित्र सामने आया। मैं ये तो नहीं पूछ पाई कि अम्मा को क्या हुआ था जो अब वो इस दुनिया मे नहीं है... लेकिन बेटे द्वारा तिरस्कृत कोई अम्मा इस दुनिया को यकायक छोड़ जाए तो कोई आश्चर्य की बात भी नहीं लगती।
©डॉ संतोष बिश्नोई

No comments:
Post a Comment